महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा अभिनेता की मौत को लेकर महाराष्ट्र सरकार को ‘बदनाम’ करने वालों के लिये ‘तमाचा’ है

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा अभिनेता की मौत को लेकर महाराष्ट्र सरकार को ‘बदनाम’ करने वालों के लिये ‘तमाचा’ है

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने सोमवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में हत्या के पहलू से इंकार किया जाना अभिनेता की मौत को लेकर महाराष्ट्र सरकार को ‘बदनाम’ करने वालों के लिये ‘तमाचा’ है।

जल संसाधन मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि एम्स की रिपोर्ट ने यह भी साबित कर दिया है कि मुंबई पुलिस ने सीबीआई के हस्तक्षेप से पहले भी मामले को ठीक से संभाला था। यह (एम्स रिपोर्ट) उन लोगों के लिए एक थप्पड़ है, जिन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर महाराष्ट्र सरकार को बदनाम किया था।

Read More तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! ‘विमल इलायची’ विज्ञापन पर SRK, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि अभिनेता की आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार था और पुलिस उस दिशा में जांच कर रही थी।

Read More मुंबई में बेस्ट की बसों के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का प्रस्ताव मंजूर

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिकल बोर्ड ने पिछले हफ्ते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे ‘‘फंदे से लटक कर खुदकुशी’’ करने का मामला बताया।

Read More पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग

राजपूत (34) मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे ।

Read More मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल

Tags: