मुंबई : मनसे ने कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी

Mumbai: MNS warns Kapil Sharma not to call Mumbai 'Bombay' or 'Bambai' on his show

मुंबई : मनसे ने कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गुरुवार को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि उन्होंने ऐसा करना बंद न किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।  यह चेतावनी मनसे नेता अमेय खोपकर ने दी है। यह चेतावनी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन होने की चर्चा है।

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गुरुवार को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि उन्होंने ऐसा करना बंद न किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।  यह चेतावनी मनसे नेता अमेय खोपकर ने दी है। यह चेतावनी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन होने की चर्चा है।

 

Read More  मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, वित्तीय भविष्य पर होगी चर्चा

खोपकर ने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है
खोपकर ने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल शर्मा के शो में हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि इस शहर को हमेशा बॉम्बे या बंबई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है। इस शहर का नाम मुंबई है। यदि आप दूसरे शहरों जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता को उनके असली नामों से बुला सकते हैं तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं। 

Read More मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा

खोपकर ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि यदि यह गलती से हुआ है तो गलती सुधार लें। आपके शो में जो भी आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हों या एंकर, उन्हें पहले बता दें कि वे मुंबई को बांम्बे या बंबई न कहें। उन्हें मुंबई कहना होगा।

Read More मुंबई: महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया