भिवंडी इमारत हादसा सात और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई

भिवंडी इमारत हादसा सात और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई

महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के हादसे में सात और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 25 हो गई।

पुलिस ने बताया कि पांच और लोगों के मलबे से जिंदा निकाले जाने के बाद हादसे में बचाए गए लोगों की संख्या 25 हो गई है। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई: दमकल विभाग को 16 करोड़ की सुरक्षा सामग्री, कर्मियों को मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो वर्ष से 15 वर्ष के 11 बच्चे भी शामिल हैं।

Read More बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़

अधिकारी ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी ‘जिलानी बिल्डिंग’ सोमवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी। इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे।

Read More मुंबई: गणेशोत्सव पर कोंकण के लिए विशेष बसें

भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

Read More जालना : अब पानी और इलाज लेने से भी इनकार, 12 को मुंबई कूच का ऐलान, जालना में मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन और तेज हुआ

उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के मामले में नगर निकाय के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

धमनकर नाका के पास नारपोली में पटेल कम्पाउंड स्थित इमारत जिस समय ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी।

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि इमारत गिरने के बाद नगर निकाय के अधिकारियों की शिकायत पर इमारत के मालिक सैयद अहमद जिलानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-337,338, 304 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिंदे ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया है। एक जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें सहायक नगर नियोजक (टाउन प्लैनर) भी शामिल हैं।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि इमारत के लोगों को कथित अनियमितताओं के लिए 2019 और इस साल फरवरी में नोटिस भेजे थे लेकिन किराया कम होने की वजह से लोगों ने घर खाली नहीं किए।

महाराष्ट्र के पुनर्वास मंत्री विजय वाडेट्टीवार ने कहा कि भिवंडी में अनधिकृत और जीर्ण-शीर्ण इमारतों का मुद्दा बहुत गंभीर है और राज्य मंत्रिमंडल में इस पर चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अतिरिक्त एफएसआई को मंजूरी देने और प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए अन्य उपायों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा