महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के 8 जिलों में कोरोना संक्रमण से 1 दिन में 42 मौतें

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के 8 जिलों में कोरोना संक्रमण से 1 दिन में 42 मौतें

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के कारण 42 लोगों की मौत हुई है जबकि इस दौरान क्षेत्र में इसके संक्रमण के 1,731 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला मुख्यालयों से एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार 8 जिलों में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित लातूर रहा, जहां 320 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। उसके बाद बीड़ में 303 नए मामले सामने आए और इस महामारी के कारण 8 लोगों की मौत हुई।

Read More मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम

नांदेड़ में 264 नए मामले और 8 मौतें, जालना में 97 नए मामले और 6 मौतें, औरंगाबाद में 360 नए मामले और 5 मौतें, परभणी में 78 नए मामले और 3 मौतें, उस्मानाबाद में 268 नए मामले और 2 मौतें तथा हिंगोली में 41 नए मामले सामने आए हैं।

Read More पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग