मुंबई अग्निशमन दल में 25 प्रतिशत अधिकारी और कर्मियों की रिक्तता

मुंबई अग्निशमन दल में 25 प्रतिशत अधिकारी और कर्मियों की रिक्तता

मुंबई : हर साल मुंबई में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर मुंबई अग्निशमन दल को हाई टेक बनाने की बात चल रही हैं जबकि सच्चाई यह हैं कि मुंबईकरों की जान-माल की रक्षा करने वाला मुंबई अग्निशमन दल रिक्त पदों के चलते बेहाली महसूस कर रहा है। मुंबई अग्निशमन दल में 25 प्रतिशत अधिकारी और कर्मियों की रिक्तता होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई अग्निशमन दल ने दी है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई अग्निशमन दल से जानकारी मांगी थी कि मुंबई अग्निशमन दल में कुल मंजूर पद, कार्यरत पद और रिक्त पद की संख्या दे। मुंबई अग्निशमन दल ने अनिल गलगली को बताया कि प्रत्यक्ष कार्रवाई पर तैनात 14 प्रकार के 3694 पद हैं। इनमें से वर्तमान में 2760 पद कार्यरत हैं वहीं 934 पद रिक्त हैं। इनमें सर्वाधिक पद यह अग्निशामक के है। 2340 में से 604 पद रिक्त है। इसके बाद 159 चालक यंत्रचालक के पद रिक्त हैं। 69 प्रमुख अग्निशामक, 66 दुय्यम अधिकारी, 17 वरिष्ठ केंद्र अधिकारी, 10 केंद्र अधिकारी के पद रिक्त है। उप प्रमुख अधिकारी तकनीकी का पद रिक्त है।

Read More मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती 

मुंबई अग्निशमन दल की कार्यशाला में 29 प्रकार के 125 पद हैं जिसमें से 62 पद रिक्त हैं और 66 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। अग्निशमन दल में कार्यशाला महत्वपूर्ण होती है और इसका अप्रत्यक्ष संबंध होता हैं।

Read More मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

अनिल गलगली ने 25 प्रतिशत की रिक्तता पर आश्चर्य व्यक्त किया क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण विभाग तो हैं ही साथ ही में मुंबईकरों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण पहलू भी हैं। गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मनपा आयुक्त को चिठ्ठी लिखकर मांग की हैं कि इसे सरकार और मनपा वरियता दे और रिक्त पदों की नियुक्ति जल्द से जल्द करे।

Read More मुंबई : दो बिल्डरों को पजेशन ना देने की वजह से हो गई जेल 

Tags: