सुरक्षा बलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में कार के जरिये विस्‍फोट करने के प्रयास को विफल कर दिया

सुरक्षा बलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में कार के जरिये विस्‍फोट करने के प्रयास को विफल कर दिया

जम्‍मू कश्‍मीर : सुरक्षा बलों ने आज जम्‍मू कश्‍मीर में कार के जरिये विस्‍फोट करने के प्रयास को विफल कर दिया। पुलवामा जिले के राजपोरा में विस्‍फोटकों से भरी एक कार को बम निष्‍पादक दस्‍ते की मदद से नष्‍ट कर दिया गया। सफेद रंग की इस कार को एक जांच चौकी पर जब रूकने का इशारा किया गया तो कार चालक इसे भगाकर ले जाने लगा। तभी सुरक्षा बलों ने इस पर कुछ गोलियां चलाई। बाद में यह वाहन कुछ दूरी पर खड़ा मिला जिसमें विस्‍फोटक भरे थे।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्‍होंने बताया कि पुलवामा पुलिस को कल खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि एक आतंकवादी विस्‍फोटकों से भरी कार को लेकर घूम रहा है। इस कार में लगभग 45 किलोग्राम विस्‍फोटक था।

Read More कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !

थलसेना, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्‍त अभियान में इस कार को नष्‍ट कर दिया गया और एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।

Read More रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत

Tags:

Related Posts