प्राइवेट डॉक्टर सरकारी अस्पताल में करे काम, आदेश नहीं माना तो लाइसेंस होगा रद्द

प्राइवेट डॉक्टर सरकारी अस्पताल में करे काम, आदेश नहीं माना तो लाइसेंस होगा रद्द

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ रहे केस के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मुंबई के सभी लाइसेंस प्राप्त डॉक्टरों (प्राइवेट) को कोविड ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। अगर कोई भी डॉक्टर ड्यूटी करने से इनकार करता है तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि कम से कम डॉक्टर्स को 15 दिन की ड्यूटी करनी होगी। हालांकि 55 साल से अधिका उम्र के डॉक्टरों को लिए इसमें छूट दी गई है।

आदेश नहीं मानने पर रद्द होगा लाइसेंस

Read More मुंबई: BMC में 122 इंजीनियरों के ट्रांसफर कैंसिल; भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन का यू-टर्न, असली मामला क्या है?

राज्य सरकार ने ये सुविधा दी है कि 25,000 पंजीकृत डॉक्टर अपनी इच्छा और पसंद की जगह पर काम करने के बारे में बता सकते हैं। मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और मरीजों की कुल संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है। अगर डॉक्टर्स ने आदेश नहीं माने तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

Read More मुंबई : एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की एमडीएमए जब्त

मुंबई में 24 घंटे में 26 की मौत

Read More मुंबई : उबर ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट का मामला, आज़ाद मैदान पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में मुंबई में 26 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 635 नए मरीज सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या करीब 10 हजार पहुंचने वाली है। कुल 387 मरीजों की जान जा चुकी है।

Read More मुंबई : पुलिस का सख्त कदम, कस्टडी में सुसाइड रोकने के लिए आरोपी पहनेंगे खास वर्दी, ड्रेस कोड लागू

महाराष्ट्र में अब तक 617 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में अबतक 15 हजार 525 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अबतक 617 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में दो हजार 819 लोग ठीक हुए हैं।

Tags: