उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से जंग में सहयोग करें

उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से जंग में सहयोग करें

मुंबई : उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से जंग में सहयोग करें. सीएम ने कहा कि अभी गलियों में आकर नमाज पढ़ने का वक्त नहीं है. सीएम ने कहा कि वे अपील करते हैं कि लोग घर में ही रहकर नमाज अदा करें.

कहां हैं भगवान

Read More मुंबई:  एक्शन मोड में BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े, तीन घंटे चलीं पैदल, मुंबई में 320 KM फुटपाथ होगा साफ

सीएम ने कहा कि भगवान कहां है? इस वक्त हमारे भगवान डॉक्टर, पुलिस, नर्स और सफाई कर्मचारी ही हैं, उनका आदर करना ही असल पूजा है.

Read More मुंबई पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 महीने के बच्चे को बचाया

कोरोना संक्रमण रोकने में कामयाब रहे

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

राज्य में कोरोना की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से हम कोरोना का तेजी से संक्रमण रोकने में सफल रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि इस वक्त राजनीति न करें. ये अच्छी पहल है.

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज

2 पुलिसकर्मियों की गई जान

बता दें कि महाराष्ट्र में सिर्फ 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी ही कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में कल 107 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं. इनमें 20 पुलिस ऑफिसर और 87 जवान हैं. 7 पुलिस अधिकारी कोरोना से इलाज करवाकर ठीक हो चुके हैं. जबकि इलाज के दौरान 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इन पुलिस के जवानों को सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा तो दिया ही जाएगा, इसके अलाव भी सरकार कोशिश करेगी.

बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ मुंबई पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है ताकि लोग रमजान के पवित्र महीने के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें। पुलिस ने समुदाय के नेताओं से कई वीडियो प्रसारित किए हैं, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे सेहरी या इफ्तार के लिए एक साथ आने से बचें और घर पर प्रार्थना करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और स्वयंसेवकों को नियुक्त किया है कि त्योहार के दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थ, लोगों तक पहुंचें। इसके अलावा पुलिस ड्रोन के जरिए इमारतों की छतों पर नजर रखेगी।

उनके नेताओं के माध्यम से हमने लोगों से घर पर रहने, घर पर प्रार्थना करने की अपील की है। बीएमसी के साथ, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें उन तक पहुंचने की आवश्यकता है। मुंबई पुलिस आयुक्त, परम बीर सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों को नियुक्ति क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है और सब कुछ उनके दरवाजे पर उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें बाहर आने की आवश्यकता नहीं है।

Tags: