महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का ऐलान सीएम ठाकरे ने लिया फैसला

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का ऐलान सीएम ठाकरे ने लिया फैसला

मुंबई: कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लाक डाउन कर दिया है, लेकिन हालात को देखते हुए अब लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसी पंजाब और ओडिशा के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाउन आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र बंद रहेगा। राज्य इन कठिन समय में भी देश को रास्ता दिखाएगा।इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करते किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन को बढ़ाने समेत इस संक्रमण के निवारण के उपायों और आवश्यक कदमों पर सुझाव भी मांगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से चर्चा करते हुए कहा कि ने कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था तो शुरू में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया।

Read More मुंबई: विपक्ष के साथ शिवसेना-BJP के निशाने पर मेयर रितु तावड़े, 6 महीने के कार्यकाल में इन विवादों ने बढ़ाई टेंशन

भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए, जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व को निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।

Read More पुणे : केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ साजिश की जानकारी होने के आरोप में रितेश हिंगे गिरफ्तार

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में 1035 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,447 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी मरने वालों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 7,447 मामलों में से 6565 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 642 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Read More मुंबई : लालबाग जाना हो या चिंतामणि, स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मध्य रेलवे तैयार, बनाया ये प्लान

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा