मुंबई में सभी प्रकार के ग्रुप टूर पर प्रतिबंध रोक

मुंबई में सभी प्रकार के ग्रुप टूर पर प्रतिबंध रोक

मुंबई में कोरोनावायरस के पांच मामलों सहित महाराष्ट्र में इस बीमारी के 31 मामले सामने आने के बाद शहर की पुलिस ने रविवार को यहां सभी प्रकार के ग्रुप टूर पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश रविवार से प्रभावी है। इसमें 31 मार्च तक निजी टूर ऑपरेटरों या अन्य द्वारा स्वतंत्र रूप से एक साथ यात्रा करने वालों के घरेलू या विदेशी दौरे शामिल हैं।

हालांकि, पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा कि अगर किसी को भी निजी टूर ऑपरेटरों सहित, असाधारण परिस्थिति में यात्रा करने की आवश्यकता पड़ती है, तो वे मुंबई पुलिस आयुक्त से मंजूरी के बाद ऐसा कर सकते हैं।

Read More मुंबई: ऑटो टैक्सी चालकों की अब होगी भाषा जांच महाराष्ट्र सरकार का आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने महीने के अंत तक स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सार्वजनिक समारोहों, किसी भी प्रकार की सामूहिक सभा आदि पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब यह नया आदेश आया है।

Read More ठाणे में सेक्स रैकेट का खुलासा महिला गिरफ्तार

Tags: