एजाज लकड़ावाला की बेटी शिफा शेख को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दी क्लीन चिट
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी शिफा शेख को जबरन वसूली मामले में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 169 के तहत याचिका दायर की थी। शिफा को सिर्फ जबरन वसूली मामले में क्लीन चिट मिली है लेकिन फर्जी तरीके से प्राप्त किए गए पासपोर्ट से संबंधित अन्य मामले पहले की तरह चलेंगे।बता दें कि एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने एजाज और उसकी बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने एजाज की बेटी शिफा शेख को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया था। शिफा के गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पटना एयरपोर्ट से एजाज को गिरफ्तार किया। एजाज की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके करीबी सलीम महाराज को धर दबोचा और बाद में तारिक को गिरफ्तार किया था।
Today's Epaper
Tags:


