बंगाल: दिलीप घोष ने कहा- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमने कुत्तों की तरह गोली मारी, बीजेपी ने झाड़ा पल्ला

बंगाल: दिलीप घोष ने कहा- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमने कुत्तों की तरह गोली मारी, बीजेपी ने झाड़ा पल्ला

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में सिटिजनशिप एमेंडमेंट एक्ट (CAA) को लेकर विरोध के दौरान रेलवे संपत्ति और सार्वजनिक परिवहनों को नष्ट करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर हमला बोला है। राज्य के नादिया जिले में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस उन लोगों पर कभी कार्रवाई नहीं करती हैं जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि वे उनके वोटर्स हैं। हमारी सरकार यूपी, असम और कर्नाटक में ऐसे लोगों को कुत्तों की तरह पीटते हैं।

खड़गपुर से सांसद दिलीप घोष ने कहा कि क्या ये आग लगाने वालों के बाप की संपत्ति है। ये करतादातों के पैसों से बनी सरकारी संपत्ति को कैसे नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को न केवल हिरासत में लिया था, बल्कि उन पर लाठीचार्ज किया और कुत्तों के जैसे गोलियां बरसाई थीं।

Read More मुंबई : फायर सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति; -३ लाख से ज्यादा इमारतें फायर सेफ्टी से बाहर

दिलीप घोष ने कहा, ‘आप यहां आते हो, हमारा खाना खाते हो, यहां रहते हो और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करते हो। क्या यह आपकी जमींदारी है?’ साथ ही उन्होंने कहा कि हम आपको लाठी से मारेंगे, गोली मारेंगे और जेल में डालेंगे। ममता बनर्जी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहतीं।’

Read More मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल

बीजेपी ने झाड़ा पल्ला
पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की तरफ से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर दिए बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ लिया है। आसनसोल से बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।

Read More मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

उन्होंने दिलीप घोष के बयान पर पार्टी की ओर से सफाई देते हुए कहा- दिलीप घोष ने जो कुछ भी कहा है उससे बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। यह उनकी काल्पनिक सोच है। उत्तर प्रदेश और असम में बीजेपी सरकार कभी भी किसी भी वजह से लोगों को गोली नहीं मारती है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट से 2 करोड़ का सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम चोरी, सूरत के कारोबारी ने सहार पुलिस में दर्ज कराई FIR

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार