JNU : पुलिस ने आइशी समेत 9 हमलावरों की फोटो की जारी, भेजा जाएगा नोटिस

JNU : पुलिस ने आइशी समेत 9 हमलावरों की फोटो की जारी, भेजा जाएगा नोटिस

दिल्ली पुलिस ने रविवार रात को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हिंसा के मामले में हमलावरों की फोटो जारी की है। इसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित 9 हमलावर हैं। फोटो में आरोपियों के नाम भी हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जिन हमलावरों की पहचान हुई है, उनमें आइशी घोष, चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, योगेंद्र भारद्वाज, भास्कर विजय, प्रियरंजन, विकास पटेल, सुजेता तालुकदार व सोनल सामंता के नाम हैं। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जल्द ही इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

डिसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है इसलिए जांच के दौरान ही हमने मीडिया ब्रीफिंग का फैसला किया। मीडिया 5 जनवरी की शाम की घटना को कवर कर रहा है। 1 से 5 तारीख के बीच में प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का फैसला किया। 4 प्रमुख छात्र संगठन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के खिलाफ थे।

Read More मुंबई: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

पिछले साल 28 अक्टूबर से ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे। ये विशेष गुट किसी को रजिस्ट्रेशन नहीं करने दे रहे थे, कोई कोशिश करता था तो उसे डरा रहे थे। 3 जनवरी को दोपहर 1 बजे इन गुटों के सदस्य सीआईएस ऑफिस में जबरन घुसे और वहां का जो स्टाफ था, उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। सर्वर रूम को बंद कर दिया।

Read More नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित

जेएनयू हिंसा मामले पर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। आम तौर पर हम जांच खत्म होने के बाद मीडिया को ब्रीफ करते हैं। फिलहाल इस केस में गलत सूचनाएं और अफवाहें ज्यादा फैल रही हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मकसद यही है कि हम जांच के बारे में सही जानकारी पहुंचा सकें। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि अब तक जो जांच हो चुकी है, उसके बारे में अपडेट किया जाए।

Read More छत्रपति संभाजीनगर : रासायनिक कचरे के अवैध डंपिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य सरगना यूपी से गिरफ्तार

हम जो भी सूचना शेयर कर रहे हैं, वो काफी संवेदनशील है। पहचान के लिए हम जांच की कोशिश कर रहे हैं। कैम्पस में रहने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि कौन अंदर का आदमी है और कौन बाहर का है। कुछ वॉट्सऐप ग्रुप भी घटना के दिन ही बनाए गए।

Read More पुणे: अजित पवार दुर्घटना को लेकर एनसीपी नेता ने जताई आशंका

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी