गांधी शांति यात्रा शुरू, शरद पवार, पृथ्वीराज चव्हान सहित ये नेता पहुंचे

गांधी शांति यात्रा शुरू, शरद पवार, पृथ्वीराज चव्हान सहित ये नेता पहुंचे

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ गांधी शांति यात्रा आज प्रारंभ कर दी है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इस यात्रा में एनसीपी चीफ शरद पवार, नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद हैं।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा प्रारंभ होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होने का कार्यक्रम है। गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में घोषणा करे कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) नहीं कराई जाएगी( यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

Read More नालासोपारा में तबेला चहा-जमजम बिरयानी आउटलेट का वीडियो वायरल, खाने के बीच चूहा दिखने का दावा

आपको बताते जाए कि अटल बिहारी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने अभी हाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है।

Read More जालना : महाराष्ट्र सरकार ने किया अवॉइड तो अनशन कर रहे मनोज जरांगे भड़के, मराठा कोटा मांग लेकर मुंबई मार्च की चेतावनी

Tags: