गैंगरेप के आरोपियों को हो फांसी, इस मांग के साथ विश्वकर्मा वंशीय समाज 7 जनवरी को आजाद मैदान में करेगा धरना-प्रदर्शन

गैंगरेप के आरोपियों को हो फांसी, इस मांग के साथ विश्वकर्मा वंशीय समाज 7 जनवरी को आजाद मैदान में करेगा धरना-प्रदर्शन

फैसल शेख

मुंबई: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 5 दिसम्बर 2019 को जलाकर मारी गई विश्वकर्मा समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में जगह-जगह से न्याय की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र के विश्वकर्मा वंशीय समाज ने 7 जनवरी 2020 को मुंबई के आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ज्ञातव्य है कि उन्नाव निवासी विश्वकर्मा समाज की बेटी मोहिनी विश्वकर्मा के साथ दरिंदों ने पहले सामूहिक बलात्कार किया और कोर्ट में मुकदमा हो जाने से नाराज उस बेटी को पेट्रोल डालकर जलाकर मार दिया।

Read More मुंबई : बेस्ट कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान

इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया। आये दिन विश्वकर्मा समाज के लोग उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं और बहन बेटियों की आबरू सरेआम नीलाम हो रही है। ऐसी स्थिति में सम्पूर्ण विश्वकर्मा वंशीय समाज अपने स्वाभिमान और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। देश के कोने-कोने में धरना-प्रदर्शन कर आवाज उठाई जा रही है। ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र कैसे पीछे रह सकता है।

Read More एमपीसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां सभी प्रदेशों के लोग रहते हैं। इस दृष्टिकोण से मुंबई का धरना बहुत मायने रखता है। यहां के धरने में सभी प्रदेशों के विश्वकर्मा वंशीय समाज का प्रतिनिधित्व होगा। मुंबई सहित सम्पूर्ण महाराष्ट्र का विश्वकर्मा वंशीय समाज एकजुट हो 7 जनवरी के धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुट गया है। इस धरने में विश्वकर्मा वंशीय समाज के 40 से ज्यादा संगठनों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समर्थन दे दिया है। समाज के लोग धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मारी गई बेटी के परिजनों की सुरक्षा के साथ ही फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर यथाशीघ्र हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग करेंगे।

Read More बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़

Read More मुंबई : मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'

Tags: