महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें उद्धव सरकार के मंत्रियों की पूरी सूची
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 36 नये मंत्रियों को शामिल किया जिनमें से राकांपा नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री और उनके पुत्र एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार बनने के 32 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ जिसमें कुल 36 नये मंत्रियों ने शपथ ली है।
नये मंत्रियों में 26 कैबिनेट और 1० राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। अजित पवार ने 37 दिन में दूसरी बार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री बने। उद्घव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। नीचे देखें महाराष्ट्र के सभी मंत्रियों की पूरी सूची।
क्रमांक संख्या मंत्रियों के नाम मंत्रियों के विभाग
1 उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री
2 अजित पवार उप-मुख्यमंत्री
3 अशोक चव्हाण
4 दिलीप वल्से पाटिल
5 धनंजय मुंडे
6 विजय वडेट्टीवार
7 अनिल देशमुख
8 हसन मुश्रिफ
9 वर्षा गायकवाड
10 डाक्टर राजेन्द्र शिगणे
11 नवाब मलिक
12 राजश टोपे
13 सुनील केदार
14 संजय राठोड़
15 गुलाबराव पाटिल
16 अमित देशमुख
17 दादा भुसे
18 संदीपन भुमरे
19 बालासाहब पाटिल
20 यशोमति ठाकुर
21 अनिल परब
22 जितेन्द्र अव्हाड
23 केसी पाडवी
24 शंकर राव गड़ाख
25 असलम शेख
26 आदित्य ठाकरे
27 उदय सामंत
राज्य मंत्रियों के नाम
क्रमांक संख्या मंत्रियों के नाम मंत्रियों के विभाग
1 अब्दुल सत्तार
2 शंभुराजे देसाई
3 सतेज ऊर्फ बंटी पाटिल
4 विश्वजीत कदम
5 दत्तात्रेय भरणे
6 अदिती तटकरे
7 संजय बनसोड़े
8 प्राजक्ता तनपुरे
9 बच्चू कडू
10 राजेंद्र पाटिल यड्रावकर
नोट- मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है।


