महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने एनसीपी नेता और वर्तमान उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चल रहे मामलों को बन्द किए जाने की खबरों का खण्डन किया है
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने इन खबरों का खंडन किया है कि उसने एनसीपी नेता और वर्तमान उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चल रहे मामलों को बन्द कर दिया है।
ब्यूरो के महानिदेशक परमबीर सिंह ने बताया कि ब्यूरो, विदर्भ सिंचाई विकास निगम के 2 हजार 6 सौ 54 निविदाओं की जांच कर रहा है। श्री पवार, इस निगम के तत्कालीन अध्यक्ष थे।
एजेंसी ने बताया कि 212 मामलों की जांच पूरी कर ली गई है और 45 अन्य मामलों को इसलिए बन्द कर दिया गया है क्योंकि इसमें कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।
45 में से 9 मामले आज ही बन्द किये गये। महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि बंद किए गए नौ में से कोई भी मामला अजित पवार से संबंधित नहीं है।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!


