लता मंगेशकर के फैंस के लिए उनके स्वास्थ्य को लेकर आई ताजा अपडेट, पढ़ें

लता मंगेशकर के फैंस के लिए उनके स्वास्थ्य को लेकर आई ताजा अपडेट, पढ़ें

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनके परिवार के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। लता (90) को सोमवार सुबह सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

पीटीआई के अनुसार उनकी जन संपर्क (पीआर) टीम ने बताया कि लता दीदी का स्वास्थ्य आज बेहतर है। लता ने बतौर गायिका अपने सात दशक के करियर में विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाये हैं।

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर

उन्हें 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Read More मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय

Tags: