मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला IAF का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला IAF का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32

मुंबई। बुधवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां पर भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 (AN-32) रनवे पर फिसल गया। हादसा देर रात हुआ और इसमें किसी भी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।


बेंगलुरु में करना था लैंड
एयरक्राफ्ट रनवे नंबर 27 से टेकऑफ कर रहा था। यह मुंबई एयरपोर्ट का मेन लैंडिंग रनवे है। इस हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स में देरी हो गई और एयरपोर्ट अथॉरिटीज को दूसरे रनवे का प्रयोग करना पड़ा। इस रनवे से रेगुलर कमर्शियल फ्लाइट्स को ऑपरेट किया जा रहा था। जब एएन-32 वहां से टेकऑफ कर गया फिर इस रनवे को खोला गया। जो एएन-32 हादसे का शिकार हुआ है, उसे बेंगलुरु के येलहांका एयरबेस पर लैंड करना था।

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

क्‍या हैं इस एयरक्राफ्ट की खासियतें

Read More कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!

इंडियन एयर फोर्स के पास इस समय 105 एएन-32 सेवा में हैं।
ट्विन इंजन वाला यह एयरक्राफ्ट कार्गो फ्लाइट के लिए प्रयोग होता है।
यह एयरक्राफ्ट 7.5 टन कार्गो या फिर 50 पैसेंजर्स को ट्रांसपोर्ट कर सकता है।
एयरक्राफ्ट के 10 वर्जन हैं जो सैनिक और असैन्‍य दोनों तरह की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
एएन32 530 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
वजन 16,800 किलोग्राम और टेक ऑफ के समय इसका अधिकतम वजन 27,000 किग्रा होता है।
एएन32 के प्रोटोटाइप वर्जन ने जुलाई 1976 में पहली उड़ान भरी थी।
यह एयरक्राफ्ट गर्म और ऊंचाई जैसी जगहों पर भी टेक ऑफ कर सकता है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा