runway
Mumbai 

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ तेज़, एयरपोर्ट ने प्राइमरी रनवे के पैरेलल टैक्सीवे  एम चालू किया

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ तेज़, एयरपोर्ट ने प्राइमरी रनवे के पैरेलल टैक्सीवे  एम चालू किया मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ अब टैक्सीवे एम के चालू होने से और तेज़ हो जाएंगे। इस बड़े एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का मकसद दुनिया के सबसे बिज़ी सिंगल-रनवे एयरपोर्ट में से एक पर एयरसाइड एफिशिएंसी और ऑपरेशनल रेजिलिएंस को बेहतर बनाना है। टैक्सीवे M के चालू होने से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्राइमरी रनवे 09/27 के साथ एक लगातार पैरेलल टैक्सीवे शुरू हो गया है। इससे एयरक्राफ्ट के लिए कुल टैक्सी टाइम कम हो जाएगा, जिससे पीक आवर्स के दौरान अराइवल और डिपार्चर फ्लो में सुधार होगा और इस तरह एयरलाइन की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में सुधार होगा।
Read More...
Mumbai 

नवी मुंबई : एयरपोर्ट में पहला रनवे तैयार; दूसरा चार वर्षों में पूरा होगा 

नवी मुंबई : एयरपोर्ट में पहला रनवे तैयार; दूसरा चार वर्षों में पूरा होगा  अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उसे बनाने वाले लोगों को समर्पित किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि यह एयरपोर्ट हर उस शख्स की रचना है, जिसने इसे अपने हाथों से गढ़ा है और अपने दिल में बसाया है. भारत के बुनियादी ढांचे में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा. 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल एयरपोर्ट्स में से एक होने की उम्मीद है. पीएम मोदी इस अवसर पर करीब दो घंटे नवी मुंबई में रहेंगे.  
Read More...
Mumbai 

मुंबई: फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया

मुंबई: फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के साथ एक अजीब घटना हुई। यह फ्लाइट क्यू - 400 विमान कांडला से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। विमान में 75 यात्री सवार थे। कांडला एयरपोर्ट पर विमान का पहिया निकलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी। स्पाइसजेट ने कहा कि पहिया निकलने के बाद भी विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। राहत की बात है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई में बारिश से तरबतर हुए मुंबईकर, गर्मी से राहत मिलते ही खुशी से झूमे लोग

मुंबई में बारिश से तरबतर हुए मुंबईकर, गर्मी से राहत मिलते ही खुशी से झूमे लोग अप्रैल और मई के महीने में पड़ रही गर्मी ने मुंबईकरों को काफी परेशान कर दिया था। शनिवार को मानसून के पहले की बारिश ने मुंबईकरों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी. फिलहाल मानसून महाराष्ट्र के तटीय इलाके कोंकण और दक्षिणी भाग में पहुंच गया है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से समंदर में डिस्टर्बेंस बना मुंबई में बारिश की वजह मुंबई और महाराष्ट्र में एक-दो दिन में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है
Read More...

Advertisement