मुंबई: फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया

Mumbai: An outer wheel of the plane fell on the runway after the flight took off

मुंबई: फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया

स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के साथ एक अजीब घटना हुई। यह फ्लाइट क्यू - 400 विमान कांडला से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। विमान में 75 यात्री सवार थे। कांडला एयरपोर्ट पर विमान का पहिया निकलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी। स्पाइसजेट ने कहा कि पहिया निकलने के बाद भी विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। राहत की बात है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे। 

मुंबई : स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के साथ एक अजीब घटना हुई। यह फ्लाइट क्यू - 400 विमान कांडला से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया गिर गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। विमान में 75 यात्री सवार थे। कांडला एयरपोर्ट पर विमान का पहिया निकलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी। स्पाइसजेट ने कहा कि पहिया निकलने के बाद भी विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। राहत की बात है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे। 

 

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

यह विमान बॉम्बार्डियर डीएचसी 8-400 था। यह एसजी-2906 उड़ान के तौर पर चल रहा था। विमान ने दोपहर 2.39 बजे उड़ान भरी। एक सूत्र ने बताया कि कांडला में रनवे 23 से उड़ान भरते समय, टावर कंट्रोलर ने विमान से एक काले रंग की बड़ी चीज गिरते हुए देखी। यह रनवे पर दाहिनी ओर से गिरी और टायर की तरह लुढ़की। जांच के लिए भेजी गई जीप को टायर और धातु के छल्ले सही सलामत मिले। बॉम्बार्डियर डीएचसी 8-400 में एक खास लैंडिंग सिस्टम होता है। इसे ट्राइसाइकिल लैंडिंग गियर सिस्टम कहते हैं। इसमें आगे की तरफ दो पहिए और हर मेन लैंडिंग गियर पर दो मुख्य पहिए होते हैं।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

विमान कंपनी ने की पुष्टि
स्पाइसजेट ने इस घटना की पुष्टि की है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि 12 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट क्यू 400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

आर्थिक परेशानी में कंपनी
स्पाइसजेट आजकल आर्थिक रूप से परेशान है। उसके आधे से ज्यादा विमान खड़े हुए हैं। इस वजह से वह दूसरी कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पा रही है। साथ ही, उसके पास कामकाज चलाने के लिए भी पैसे की कमी हो गई है। घरेलू बाजार में स्पाइसजेट की हिस्सेदारी घटकर 1.9% रह गई है, जो कि बहुत कम है। 

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

पिछले साल स्पाइसजेट ने निवेशकों से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने कहा था कि वह मार्च तक 40 विमानों का संचालन करेगी और साल 2026 के अंत तक इसे बढ़ाकर 100 कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसकी वजह है सप्लाई चेन में दिक्कतें और पार्ट्स देने वाली कंपनियों और विमान लीज पर देने वालों का सतर्क हो जाना। दरअसल, स्पाइसजेट को अभी उनका बकाया चुकाना है।