मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

Mumbai: Will remain open for free till 20 December; 1500 people visited the port in two days

मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

देश के सबसे पुराने पोर्ट में से एक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी ) के द्वार आम जनता के लिए खुल गए हैं। दो दिनों के भीतर 1500 से अधिक लोगों ने पोर्ट पहुंचकर करीब 150 साल पुराने पोर्ट का महत्व जाना। साउथ मुंबई में बीपीटी की स्थापना 1873 में की गई थी। पिछले कई दशकों से इस पोर्ट का इस्तेमाल समुद्री मार्ग से होने वाले व्यवसाय के लिए किया जा रहा है।

मुंबई : देश के सबसे पुराने पोर्ट में से एक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी ) के द्वार आम जनता के लिए खुल गए हैं। दो दिनों के भीतर 1500 से अधिक लोगों ने पोर्ट पहुंचकर करीब 150 साल पुराने पोर्ट का महत्व जाना। साउथ मुंबई में बीपीटी की स्थापना 1873 में की गई थी। पिछले कई दशकों से इस पोर्ट का इस्तेमाल समुद्री मार्ग से होने वाले व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। मौजूदा समय में पोर्ट का उपयोग व्यावसायिक इस्तेमाल के साथ ही यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए भी होने लगा है। देश का पहला इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल बीपीटी में ही तैयार हो रहा है।

20 दिसंबर तक फ्री में एंट्री
बीपीटी के भीतर अब तक सामान्य जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। लेकिन सामान्य जनता को पोर्ट का महत्व समझाने और दिखाने के लिए बीपीटी ने द हेरिटेज प्रॉजेक्ट (टीएचपी) और मुंबई पोर्ट सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन (एमपीएसएफ) के साथ मिलकर पोर्ट के द्वार आम जनता के लिए खोल दिए हैं। लोग 20 दिसंबर तक पोर्ट की निशुल्क सैर कर सकते हैं।

Read More एमयू ने बलात्कार की धमकियाँ और अश्लील पत्र मिलने के आरोपों की जाँच के लिए एक समिति गठित की

सुबह और शाम खुलेगा पोर्ट
एमपीएसएफ के सीईओ आर.डी त्रिपाठी के मुताबिक, 16 से 20 दिसंबर तक आम जनता दो स्लॉट में पोर्ट की सैर कर सकती है। सुबह 8 बजे से 11 बजे और दोपहर 3 बजे से 6 बजे का स्लॉट लोगों के लिए रखा गया है। इस दौरान पोर्ट के अधिकारी बस के जरिये लोगों को पोर्ट की सैर कराते हैं। साथ ही पोर्ट में किस प्रकार से काम होता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं।
जहाजों की मरम्मत किस प्रकार होती है, यह भी लोगों को बताया जा रहा है। बीपीटी करीब 400 वर्ग किमी परिसर में फैला हुआ है। हर महीने कई देशी और विदेशी जहाज सामान लेकर वहां पहुंचते हैं। यहां तैयार हो रहा इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर हर साल करीब 500 क्रूज के आने की संभावना है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार