LPG
National 

मुंबई : देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, 52.3 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर हुए: केंद्र

मुंबई : देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, 52.3 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर हुए: केंद्र देश में शनिवार को 52.3 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हुई है और देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है। साथ ही, किसी भी वितरक के पास से गैस समाप्त होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से रविवार को दी गई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में पीएनजी कनेक्शन को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च 2026 से 4.24 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शंस को गैस की आपूर्ति शुरू की गई है और 4.66 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने नए कनेक्शंस से लिए पंजीकृत किया है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े

मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां अवैध तरीके से स्टोर किए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को वाडीबंदर ब्रिज और डोंगरी इलाके से 451 गैस सिलेंडर और 8 वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से स्टोर और ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपये बताई गई है।
Read More...
National 

मुंबई: भारत के लिए आई गुड न्यूज, 15 हजार टन एलपीजी  गैस लेकर मुंबई पहुंचा जहाज

मुंबई: भारत के लिए आई गुड न्यूज, 15 हजार टन एलपीजी  गैस लेकर मुंबई पहुंचा जहाज ईरान और इजराइल-अमेरिका की चल रही जंग की वजह से दुनिया के अलग-अलग देशों में ऊर्जा का संकट देखने को मिला. लेकिन, हाल ही में हुए अस्थाई सीजफायर की वजह से रुकी जंग के बीच भारत के लिए खुशखबरी सामने आई है. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने गुरुवार को बताया कि उसे भारत का झंडा लगा एक जहाज मिला है, जो 15,400 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर आया है. यह जहाज वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार करके यहां पहुंचा है.   
Read More...
Mumbai 

मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद ईरान-इस्रायल-अमेरिका युद्ध के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट से मुकाबले के लिए सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन पर जोर दे रही है। जिन इलाकों में या जिन इमारतों में पीएनजी की लाइन उपलब्ध है, वहां के लोग यदि इसका कनेक्शन नहीं लेते है, तो उनकी एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति 3 महीने यानी 30 जून 2026 के बाद बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जिन इलाकों में पीएनजी का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, वहां यह नियम लागू नहीं होगा और एलपीजी सप्लाई शुरू रहेगी।
Read More...

Advertisement