two days
Mumbai 

ठाणे-भिवंडी की सड़कें बनीं मौत का जाल... दो दिनों में तीन निर्दोषों की दर्दनाक मौत !

ठाणे-भिवंडी की सड़कें बनीं मौत का जाल... दो दिनों में तीन निर्दोषों की दर्दनाक मौत ! जिले की जर्जर सड़कों और बेकाबू भारी वाहनों ने मिलकर लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गड्डों और लापरवाह व्यवस्था के कारण बीते दो दिनों में तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई। लगातार हो रहे हादसों से नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है, जबकि शासन और प्रशासन खामोश बना हुआ है। पहला हादसा 21 अगस्त की रात साढ़े दस बजे भिवंडी के मोठा गांव, डोबिवली उड़ान पुल पर हुआ। कल्याण निवासी विश्वनाथ एकनाथ ठोके अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में उनका वाहन असंतुलित हुआ और पीछे से आ रहे कार ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना... दो दिन में सामने आए 93 कोविड मरीज, 166 पहुंचे कुल एक्टिव केस

महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना... दो दिन में सामने आए 93 कोविड मरीज, 166 पहुंचे कुल एक्टिव केस स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में 7,144 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें अब तक 257 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दो दिनों के 93 नए मामलों में मुंबई में 47, पुणे में 30, नवी मुंबई में 7, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 3 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में 6 मरीज शामिल हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 166 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 87 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
Read More...
Mumbai 

वसई के एक कंपनी में नाबालिग लड़की से दो दिन तक दुष्कर्म... फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वसई के एक कंपनी में नाबालिग लड़की से दो दिन तक दुष्कर्म... फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 31 दिसंबर को कंपनी के मालिक प्रदीप प्रजापति (50) ने पीड़िता को बताया कि उसके खिलाफ शिकायत आई है। उसने समझौते का कारण बताते हुए उसे कार्यालय बुलाया और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्यालय में ही उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना से पीड़ित लड़की बहुत डर गई, लेकिन अगले दिन यानी एक जनवरी को वह काम पर आई। शाम को जब सभी कर्मचारी घर चले गए तो प्रजापति ने उसे यह कहकर रोक लिया कि बड़े सेठ उससे मिलना चाहते हैं। इसके बाद वह उसे कंपनी की छत पर ले गया और फिर से उसके साथ बलात्कार किया। अंत में पीड़िता ने वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : पर्यूषण पर्व पर दो दिन बंद रहेगा देवनार कत्लखाना - मनपा

मुंबई : पर्यूषण पर्व पर दो दिन बंद रहेगा देवनार कत्लखाना - मनपा मनपा प्रशासन ने जानकारी दी कि कोर्ट के निर्देश के बाद विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद मनपा ने पर्यूषण पर्व के दौरान पशु वध और मांस की बिक्री पर एक दिन की बंदी लगाने का निर्णय लिया है। इसी तरह 7 सितंबर को गणेश उत्सव त्यौहार होने के कारण इस दिन भी क़त्ल खाना बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पर्यूषण पर्व त्योहार 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है।
Read More...

Advertisement