मुंबई के माहिम क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

मुंबई के माहिम क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में आज पानी की सप्लाई प्रभावित! ठाणे में 3,000 MM पाइपलाइन की मरम्मत में अड़चन, पूर्वी उपनगरों पर असर

मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के माहिम क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर युवाओं को ड्रग्स बेचता था। एजेंसी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के निवासियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की एक टीम ने क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वाले वसीम शमीम नागौर को माहिम तट पर पकड़ा और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार

जांच के दौरान एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपी के पास से हशीश जब्त किया और कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। एनसीबी के अधिकारियों ने क्षेत्र में कुछ किशोरों को ड्रग्स लेते हुए भी पाया। अधिकारी ने कहा कि बच्चों के मां बाप को इसकी जानकारी दी गई और उन्हें ड्रग्स के नुकसान के बारे में बताया गया।

Read More मुंबई: मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ाने पर विवाद, एकीकरण समिति ने जताई आपत्ति


Tags: