कोरोना काल में बीवी के जेवर गिरवी और बेटी की एफडी के लिए जमा पैसों से चला रहे हैं स्कूल

कोरोना काल में बीवी के जेवर गिरवी और बेटी की एफडी के लिए जमा पैसों से चला रहे हैं स्कूल


Rokthok Lekhani

मुंबई : जहां एक तरफ प्राइवेट स्कूल कोरोना काल में स्टूडेंट्स को फीस की रकम में एक पैसे की भी छूट देने तैयार नहीं हैं। वहीं मुंबई के होली स्टार इंग्लिश स्कूल के युवा स्कूल ओनर ने अपने स्कूल के 65 फीसदी विद्यार्थियों की पूरे साल भर की फीस माफ कर एक मिसाल पेश की है। 35 साल के हुसैन शेख जो मलाड-मालवणी इलाके में होली स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक हैं।

Read More मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर

पेंडमिक में लोगों की खस्ता माली हालत को देखते हुए हुसैन ने अपने 1500 स्टूडेंट्स में से 1000 छात्रों की साल भर की स्कूल फीस माफ की है। इसके अलावा बचे हुए 500 छात्र जो फीस दे सकते थे। उन्हें फीस में मिनिमम 15 से लेकर 50 परसेंट तक कि फीस में छूट दी गई है। साथ ही ज़रूरतमंद स्टूडेंट के पेरेंट्स को स्कूल बुलाकर राशन की किट भी दे रहे हैं, ताकि उनके घर में कोई भूखा नहीं सोए।

Read More मुंबई: मीरा-भाईंदर से वसई-विरार मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 5 साल में प्रोजेक्ट होगा पूरा

इतना ही नहीं अपने गरीब स्टूडेंट्स की पढ़ाई आगे भी चलती रहे। इसलिए स्कूल के बाहर एक सपोर्ट फ़ॉर स्टूडेंट का डोनेशन बॉक्स लगा कर लोगों से अपने ज़रूरतमंद स्टूडेंट के लिए आर्थिक मदद भी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। स्टूडेंट से फीस ना लेने की वजह से स्कूल की माली हालत इतनी खराब हो गई है कि हुसैन ने अपने स्कूल की टीचरों की सैलरी देने और खुद का घर चलाने के लिए अपनी बीवी के गहने को बैंक में गिरवी रख दिया है।

Read More मुंबई में एनआरआई के लॉकर से 82 लाख के सोने के गहने गायब, बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

इस काम के लिए उन्होंने अपने टीचरों को भी मनाया कि वो हाफ सेलरी में काम करें, ताकि वो अपने इलाके के गरीब स्टूडेंट्स को आगे भी पढ़ा सकें। हुसैन एनजीओ की मदद से पिछले एक साल से ज़रूरतमंद स्टूडेंट्स और आसपास के गरीब लोगों के घरों में राशन किट पहुंचा रहे हैं।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

हुसैन को जब यह पता चला कि स्कूल के तकरीबन 1000 बच्चों के पेरेंट्स स्कूल के संपर्क में नहीं है और वो अपने बच्चे को स्कूल इसलिए नहीं भेज रहे हैं क्योंकि उनके पास फीस भरने के लिए पैसे नहीं हैं। यह जानकारी मिलते ही हुसैन ने अपने टीचरों के साथ बातचीत की और यह तय किया कि वो अपने उन ज़रूरतमंद स्टूडेंट्स की पूरे साल भर की फीस माफ कर देंगे। अब उनका पूरा स्टाफ हर पेरेंट्स को फोन कर बुला रहा है और उन्हें जानकारी दे रहा है कि स्कूल ने उन के बच्चों की पिछले साल की फीस माफ कर दी है और आगे की पढाई के लिए उनसे फिलहाल एडमिशन फीस भी नहीं ली जा रही है।

लोगों की मदद करने के जूनून में हुसैन ने अपनी नवजात बच्ची (जो पिछले साल मई में पैदा हुई थी ) की परवरिश और पढ़ाई के लिए जमा किए गए 8 लाख रुपये भी लोगों के घरों में राशन पहुंचाने के लिए खर्च कर दिए। इन पैसों को हुसैन बेटी के लिए फिक्स्ड डिपाजिट करवाना चाहते थे। इस साल जब लॉकडाउन लगा तो पैसे उन के पास नहीं थे।

उन्होंने अपनी बीवी को समझा बुझाकर मनाया और 1000 स्टूडेंट्स की फीस माफ कर दी और अब उनके गहनों को गिरवी रख कर स्कूल चला रहे हैं। हुसैन का कहना है कि जो भी थोड़ी-बहुत जमा पूंजी थी वो इसी स्कूल से जमा हुई थी। जब हालात सुधरेंगे तब सब ठीक हो जाएगा और कुछ साल में वो बीवी के गहने भी बैंक से छुड़वा लेंगे।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा