पनवेल सिटी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में 17 वर्षीय को पकड़ा, चार वाहन बरामद

पनवेल सिटी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में 17 वर्षीय को पकड़ा, चार वाहन बरामद

Rokthok Lekhani

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : हाईवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! मुंबई-हैदराबाद रूट पर बनेगा नया स्टेशन, बारामती, सोलापुर समेत 10 शहर होंगे कवर

ठाणे : पनवेल में 17 वर्षीय एक किशोर को कथित तौर पर मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा चुराने के मामले में पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Read More पुणे: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन सख्त, लाइसेंस निलंबित

पुलिस ने बताया कि किशोर को पकड़े जाने के बाद उसके पास से तीन ऑटोरिक्शा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत 2.10 लाख रुपये है।

Read More मुंबई: छात्रों को लंच बॉक्स में नॉन-वेज, आलू, लहसुन नहीं लाने का आदेश, स्कूल मालिक BJP विधायक

पनवेल सिटी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार लांगे ने बताया कि स्थानीय झुग्गी बस्ते में रहनेवाला किशोर मंगलवार रात पुलिस को गश्त के दौरान चोरी हुआ ऑटोरिक्शा चलाता मिला था।

Read More मुंबई : लालबाग जाना हो या चिंतामणि, स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मध्य रेलवे तैयार, बनाया ये प्लान

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिग ने ऑटोरिक्शा की चोरी की है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह और वाहनों की चोरी में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर को सुधार गृह में भेज दिया गया है।


Tags: