मुंबई के ओशिवरा इलाके में पेट्रोल पंप पर स्थित एटीएम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई के ओशिवरा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में रविवार सुबह आग लग गई।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई जख्मी नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि आग सुबह सात बजकर करीब 25 मिनट पर ओशिवरा के आदर्श नगर में स्थित ऑटोमेटिड टेलर मशीन (एटीएम) में लगी। अधिकारी ने बताया कि यह मामूली आग थी।
Read More मुंबई के सायन ROB की ओपनिंग फिर टली, BMC ने मांगे 45 दिन; अब सितंबर के अंत तक खुलने की उम्मीद
उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां और दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए तथा सुबह सात बजकर करीब 50 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।
Read More मुंबई: एक्शन मोड में BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े, तीन घंटे चलीं पैदल, मुंबई में 320 KM फुटपाथ होगा साफ
अधिकारी ने बताया, ‘आग में कोई जख्मी नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है।’
Today's Epaper
Tags:


