महाराष्ट्र में नई ग्रामीण विकास योजना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर होगी

महाराष्ट्र में नई ग्रामीण विकास योजना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर होगी

मुंबई : महाराष्ट्र में नई ग्रामीण विकास योजना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

महा विकास आघाड़ी के मुख्य रचनाकार माने जाने वाले पवार 12 दिसंबर को 80 साल के हो जाएंगे।

Read More KDMC में होर्डिंग घोटाले का बड़ा खुलासा! 600 में करीब 400 होर्डिंग अवैध, 60 करोड़ के राजस्व नुकसान का अनुमान

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने बुधवार को योजना को शुरू करने और इसे पूर्व कृषि मंत्री के नाम पर रखने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। प्रदेश की गठबंधन सरकार में राकांपा अहम घटक है।

Read More ठाणे में Helmetless Riders को पुलिस ने बांधी राखी, अनोखे Road Safety Drive से दिया सुरक्षा का संदेश

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने यहां अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

गठबंधन सरकार के हाल ही में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद और वयोवृद्ध राजनेता के जन्मदिन से तीन दिन पहले ‘शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना’ की घोषणा की गई है।

Read More महिम में नशे के खिलाफ जागरूकता की जरूरत, सबरी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाई आवाज

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक नयी योजना का लक्ष्य पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं तैयार कर 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना और उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों और गांवों में समृद्धता सुनिश्चित करना है।

पवार ने पिछले साल शिवसेना और उसकी राजनीतिक व वैचारिक विरोधी कांग्रेस व राकांपा को एक साथ लाकर महा विकास आघाड़ी की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बयान में कहा गया कि इस योजना के तहत खेतों तक संपर्क के लिये सड़कों के निर्माण और अन्य कार्य किये जाएंगे।

इसमें कहा गया कि खेती के लिये तालाब और मवेशियों व कुक्कुट के लिये आश्रय का निर्माण भी इस योजना के तहत कराया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को नौकरी उपलब्ध कराना भी इस योजना का एक प्रमुख पहलू है।

Tags: