पालघर के तटीय इलाके में मछली पकड़ने वाली नौका के इंजन में खराबी, चार मछुआरों को 50 घंटे के बाद बचाया गया

पालघर के तटीय इलाके में  मछली पकड़ने वाली नौका के इंजन में खराबी, चार मछुआरों को 50 घंटे के बाद बचाया गया

महाराष्ट्र के पालघर के तटीय इलाके में खराब मौसम एवं नौका के इंजन में आयी खराबी के कारण करीब 50 घंटे तक फंसे रहने के बाद चार मछुआरों को शनिवार को बचा लिया गया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका ‘अग्निमाता’ बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे समुद्र में गया था और उस पर चार लोग सवार थे । नौका को शाम छह बजे तक वापस लौट आना था लेकिन वे नहीं आये ।

Read More मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की 12 करोड़ की फरारी स्पीड ब्रेकर पर अटकी 

उन्होंने कहा, ”उनके संबंधियों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया और पास के गांव से दो नौकाएं भेजी गयीं लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली । शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र नौवहन बोर्ड, तट रक्षक बल, नौसेना एवं मुंबई पुलिस की मदद से नौका का पता लगाया गया और उस पर सवार चार मछुआरों को बचा लिया गया ।

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत