मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने यहां जुहू में देसी पिस्तौल, कारतूस रखने के आरोप में दो गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने यहां जुहू में देसी पिस्तौल, कारतूस रखने के आरोप में दो गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने यहां जुहू में पांच देसी पिस्तौल और 40 कारतूस रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हथियारों की आपूर्ति के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर, शुक्रवार को अपराध शाखा की इकाई-नौ ने जुहू चौपाटी में जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Read More मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के नागदा के रहने वाले आरोपी तरसुम आम्रिक सिंह उर्फ बबलू सरदार (40) और उदय सिंह प्रताप सिंह बिष्ट (41) पर शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड

उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें नौ नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच चल रही है।

Read More एमपीसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tags: