ठाणे के भिवंडी में चोर की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ठाणे के भिवंडी में चोर की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में तीन लोगों को कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसने एक रेस्टोरेंट में घुसकर उनके मोबाइल फोन चुराए थे।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने कहा कि शमशीद्दीन आसिफ शेख और उसके एक साथी ने बुधवार तड़के बालाजी नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर सोये हुए कर्मचारियों के मोबाइल फोन चुरा लिए थे।

Read More दादर के स्पा में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाओं को रेस्क्यू; ब्रोकर और मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

शिंदे ने कहा कि शोर सुनाई देने पर कर्मचारी उठ गए और अपना फोन वापस मांगने लगे। उन्होंने कहा कि फोन वापस न देने पर कर्मचारियों ने शेख पर नुकीले हथियारों से हमला किया।

Read More मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि शेख की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी भाग निकला।

Read More मुंबई एयरपोर्ट: 'बम' का मजाक पड़ा भारी, चेतावनी देकर रिहा

उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में अशरफ इदरीस खान (25), सुरेश जयकिशन वर्मा (28) और अजय अंबिका प्रसाद वर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

अधिकारी ने कहा कि इस वारदात के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा