वसई इलाके में स्थित एक गोदाम पर एफडीए का छापा करीब 28 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त

वसई इलाके में स्थित एक गोदाम पर एफडीए का छापा करीब 28 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में स्थित एक गोदाम पर छापा मार खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने करीब 28 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त किया है।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एफडीए ने वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे राजमार्ग के नजदीक बने गोदाम पर बृहस्पतिवार को छापा मारा जहां प्रतिबंधित सामग्री जमा कर रखी गई थी।

Read More मुंबई: एफडीए की सख्ती का असर, मुंबई के स्कूल कैंटीन से हटने लगा जंक फूड अब मिलेगा हेल्दी खाना

उन्होंने बताया कि गोदाम में सामान की देखभाल कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Read More जालना : महाराष्ट्र सरकार ने किया अवॉइड तो अनशन कर रहे मनोज जरांगे भड़के, मराठा कोटा मांग लेकर मुंबई मार्च की चेतावनी

अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते एफडीए ने नवी मुंबई के महापे इलाके में छापेमारी कर तीन वाहनों से करीब 35.53 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की थी।

Read More नागपुर : त्योहारों पर हाई-पावर साउंड सिस्टम और लेजर लाइट पर रोक

Tags: