मुंबई : बारिश से उमस भरे मौसम से मिली राहत; निचले इलाकों में जलजराव के कारण जनजीवन प्रभावित

Mumbai: Rain brings relief from humid weather; waterlogging disrupts life in low-lying areas

मुंबई : बारिश से उमस भरे मौसम से मिली राहत; निचले इलाकों में जलजराव के कारण जनजीवन प्रभावित

कई हिस्सों में बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे के बाद गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चली। हालांकि, बारिश में परेशानी के लिए कुख्यात मुंबई में कुछ इलाकों से यातायात धीमा होने की खबर भी सामने आई। मौसम विभाग के मुताबिक बोरीवली, दहिसर, कुरला, लालबाग, भायखला समेत कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। पड़ोसी जिलों ठाणे, नवी मुंबई और रायगड में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। 

 

मुंबई : कई हिस्सों में बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे के बाद गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चली। हालांकि, बारिश में परेशानी के लिए कुख्यात मुंबई में कुछ इलाकों से यातायात धीमा होने की खबर भी सामने आई। मौसम विभाग के मुताबिक बोरीवली, दहिसर, कुरला, लालबाग, भायखला समेत कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। पड़ोसी जिलों ठाणे, नवी मुंबई और रायगड में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। 

 

Read More मुंबई : मृणालताई गोरे फ्लाईओवर पर फिसल रहे दोपहिया वाहन सड़क की सतह को लेकर उठे सवाल

बारिश से एक तरफ शहर को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली, लेकिन निचले इलाकों में जलजराव के कारण जनजीवन प्रभावित भी हुआ। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रात 8 से 9 बजे के बीच कई हिस्सों में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा भायखला फायर स्टेशन के पास दर्ज की गई। राहत भरी खबर ये भी रही कि बारिश से लोकल ट्रेन, मेट्रो और बेस्ट बसों के सामान्य परिचालन पर असर नहीं पड़ा।

Read More मुंबई में जल कटौती को लेकर कांग्रेस हमलावर, टैंकर माफिया को फायदा पहुंचाने का आरोप

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा