शिवसेना ने कहा अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है, फिर भी उत्तर प्रदेश में ‘जंगल राज’ बरकरार है
By: Rokthok Lekhani
On
हाथरस की घटना को लेकर शिवसेना ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है, फिर भी उत्तर प्रदेश में ‘जंगल राज’ बरकरार है।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं उस राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं।
Read More मुंबई : फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ करने की मनपा की मुहिम
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी। लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई ‘राम राज्य’ नहीं है। कानून-व्यवस्था की स्थिति के मामले में यूपी में ‘जंगल राज’ कायम है।’’


