ठाणे में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान अब पुलिस कर्मी भी करेंगे

ठाणे में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान अब पुलिस कर्मी भी करेंगे

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे महानगरपालिका के महापौर नरेश महस्के ने बुधवार को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान अब पुलिस कर्मी भी करेंगे।

एक विज्ञप्ति में महस्के ने बताया कि महानगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फनसाल्कर और महानगरपालिका के आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा है कि मास्क लगाने के नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

Read More मुंबई में मैदानों को बचाने के लिए आदित्य ठाकरे की तिरंगा यात्रा, कहा, 17 मैदानों का रिजर्वेशन बदला

महस्के ने कहा कि पुलिस द्वारा वसूला गए जुर्माने के पैसे में से 50 फीसदी महानगरपालिका रखेगी जबकि शेष राशि को पुलिस कल्याण कोष में जमा कराया जाएगा।

Read More मुंबई : ड्यूश बैंक अधिकारी पर रेप मामले में मुंबई पुलिस को झटका... कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, निष्पक्ष जांच के आदेश

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ठाणे और आसपास की महानगरपालिकाएं मास्क नहीं लगाने वाले हजारों लोगों का रोज चालान कर रही हैं।

Read More बांद्रा Hit-and-Run Case: 8 वर्षीय बच्चे की मौत में आरोपी मेघा रावल को 1 दिन की Police Custody

नगर निकाय के जन संपर्क अधिकारी संदीप मलावी ने बताया कि महानगरपालिका ने मास्क नहीं लगाने पर किए गए जुर्माने से 5.5 लाख रुपये एकत्र किए हैं।

Read More मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 132 दुकानों को सील किया गया है। ये दुकाने सात बजे के बाद भी खुली हुई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई में नगर निकाय ने जुर्माने से 6.5 लाख रुपये प्राप्त किए हैं।

Tags: