भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई

भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई

महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में 8 और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 33 हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 2 से लेकर 15 वर्ष के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक 25 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद खोज अभियान रातभर जारी रहा। उन्होंने बताया कि मलबे से निकले शवों की हालत बेहद खराब थी, क्योंकि वे 50 घंटे से अधिक समय से उसमें दबे थे। अधिकारी ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी ‘जिलानी बिल्डिंग’ सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी। इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

Read More मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार

उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के मामले में नगर निकाय के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धमनकर नाका के पास नारपोली में ‘पटेल कम्पाउंड’ स्थित इमारत जब ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी।

Read More मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा