महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,08,642 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 455 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,671 हो गई। इन 455 नई मौतों में से 238 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं थी।

Read More नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की

वहीं, रविवार को 26,408 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 8,84,341 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Read More एंटीलिया विस्फोटक मामला: सचिन वाझे, प्रदीप शर्मा समेत 10 आरोपियों पर NIA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा हाई-प्रोफाइल ट्रायल

राज्य में फिलहाल 2,91,238 मरीज उपचाराधीन हैं।

Read More मुंबई : गांव में डायबिटीज का इलाज अब होगा आसान, जितेंद्र सिंह ने IIT मुंबई में बना डिजिटल पोर्टल किया लॉन्च

मुंबई शहर में रविवार को संक्रमण के 2,209 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 1,84,439 पहुंच गया जबकि 44 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,469 हो गई।

Read More महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा; आंदोलन से पहले रखी बड़ी मांग, 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन 

वहीं मुंबई महागर क्षेत्र में संक्रमण के 5,209 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 4,35,201 पहुंच गया। मुंबई शहर इसी क्षेत्र में आता है। एक दिन में 99 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,780 हो गई।

पुणे शहर में संक्रमण से 1,774, नागपुर शहर में 1,612 और औरंगाबाद में 397 नए मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 73.17 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 58,72,241 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Posts