ठाणे पुलिस ने नर्सिंग पाठ्यक्रम का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर यहां एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

ठाणे पुलिस ने नर्सिंग पाठ्यक्रम का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर यहां एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

ठाणे : पुलिस ने नर्सिंग पाठ्यक्रम का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर यहां एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे सिविल अस्पताल से जुड़े नर्सिंग संस्थान के एक प्रोफेसर ने 17 सितंबर को इस संबंध में ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

शिकायतकर्ता को एक सितंबर को सत्यापन के लिए सीजीएफएनएस इंटरनेशनल से कुछ दस्तावेज और प्रमाण पत्र मिले। यह एक गैर-सरकारी संगठन है, जो छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों को अमेरिका एवं अन्य देशों के स्कूलों में दाखिले के लिए उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड का सत्यापन कराने में मदद करती है।

Read More मुंबई :अब व्हाट्सएप से खरीदें मेट्रो का पास, काउंटर की लाइन खत्म; ऐसे मिलेगा टिकट

ठाणे नगर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल 11 दिसंबर को ये दस्तावेज नर्सिंग संस्थान द्वारा एक महिला को जारी किए गए थे।

Read More मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल

उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान, प्रमाण पत्र, दस्तावेज और उन पर किए गए हस्ताक्षर और मुहर भी फर्जी पाए गए।

Read More भिवंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी... भाई पर जानलेवा हमला

Tags: