प्रवर्तन निदेशालय-ई.डी. ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय-ई.डी. ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय-ई.डी. ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्‍हें छह दिन की हिरासत पर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने ताहिर हुसैन को इस साल फरवरी के दौरान उत्‍तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन और दंगे कराने के लिए धन जुटाने तथा मनीलांड्रिंग में उनकी भूमिका की जांच के लिए हिरासत में लिया है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्‍न धाराओं के तहत दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफ.आई.आर. के आधार पर जांच की जा रही है।

 

Read More मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...

धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई जांच से पता चला है कि ताहिर हुसैन और उनके रिश्तेदारों के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों ने संदिग्ध संस्थाओं को धन हस्तांतरित किया जो उन्‍होंने नकद वापस किए। जांच में ताहिर हुसैन और उनकी कंपनियों का पहले भी अवैध रूप से धन के लेन-देन में संलिप्तता का पता चलता है।

Read More मिठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डीनो मोरिया के घर समेत 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी

ई.डी. ने ताहिर हुसैन और उसके रिश्‍तेदारों तथा सहयोगियों के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक दस्‍तवेज तथा सबूत बरामद किए।

Read More ईडी का बड़ा एक्शन: बेंगलुरु में 2500 करोड़ के अवैध क्रिप्टो मनी ट्रांसफर नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 करोड़ रुपये फ्रीज

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा