महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की मुगलराज से तुलना करने पर केस दर्ज
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की मुगलराज से तुलना करने पर गुरुवार को मुंबई में एक व्यक्ति के विरुद्ध शिवसेना नेता ने मामला दर्ज करवाया है. वी.पी. मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गुलाब राव मोरे ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है. आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी समित ठक्कर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार की तुलना मुगल राज से की थी. साथ ही ठक्कर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे , उर्जा मंत्री नितीन राऊत के विरुद्ध पर्सनल बदनामी करने वाले पोस्ट डाले थे.
इस मामले की शिकाय शिवसेना नेता धरम मिश्रा ने मुंबई के वी.पी. रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है. इस मामले की गहन जांच की जा रही है. आरोपित ठक्कर के विरुद्ध सूचना प्रसारण की धाराओं के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया हैं.


