महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य को दाल मिलने में हो रही देरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य को दाल मिलने में हो रही देरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य को दाल मिलने में हो रही देरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। ऑनलाइन संवाद के दौरान ठाकरे ने कहा, ‘केंद्र की ओर से एक टीम मुंबई और पुणे आई थी। कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि दाल में कुछ काला है, इस पर मैंने कहा कि हम लोग दाल मांग रहे हैं क्योंकि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बांटने के लिए हमारे पास केवल चावल है। हमें गेहूं और दाल की ज़रूरत है।’

हॉट स्पॉट वाले इलाक़ों में 3 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन!, मोदी ने दिए संकेत
ठाकरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि दाल में काला बाद में, पहले दाल तो आने दो। पिछले महीने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि प्रधानमंत्री ग़रीब खाद्यान्न कल्याण योजना के तहत ग़रीब परिवारों को 1 किग्रा दाल हर महीने मिलेगी। उसके बाद से ही महाराष्ट्र दाल मिलने का इंतजार कर रहा है।

Read More मुंबई : चीनी के बढ़ते दाम पर महाराष्ट्र सरकार का कदम, केंद्र को लिखा पत्र

इससे पहले पीपीई किट, एन95 मास्क को लेकर भी ठाकरे सरकार को कई दिन तक केंद्र सरकार का मुंह देखना पड़ा था। कई बार आग्रह के बावजूद ये सामग्रियां नहीं मिलीं तो राज्य सरकार ने ख़ुद ही इन्हें ख़रीदना शुरू किया।
ठाकरे ने कहा कि वह नितिन गडकरी को उनके इस बयान के लिए धन्यवाद देते हैं, जिसमें उन्होंने नेताओं को चेताया था कि वे कोरोना संकट के दौरान राजनीति न करें। शायद गडकरी का यह बयान अपनी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए था, जो हालिया दिनों में ठाकरे सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

Read More बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने इस संकट के दौरान कुछ भी नहीं छुपाया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मसले पर राज्य सरकार इस महीने के अंत में फ़ैसला लेगी। वर्तमान लॉकडाउन की मियाद 3 मई को ख़त्म हो रही है।

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में है। राज्य में संक्रमण के मामले 8 हज़ार से ज़्यादा हो चुके हैं और 342 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में मुंबई सबसे ज़्यादा प्रभावित है और यहां 5 हज़ार से ज़्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Read More मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा