कोरोना का इलाज जरूरी, सरकार का सहयोग करें — मौलाना साद ने जारी किया ऑडियो संदेश में कहा

कोरोना का इलाज जरूरी, सरकार का सहयोग करें — मौलाना साद ने जारी किया ऑडियो संदेश में कहा

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात प्रमुख मौलान साद ने एक विशेष ऑडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने इस मैसेज में लोगों से कोरोना वायारस बिमारी के इलाज के लिए सरकार का सहयोग करने के लिए कहा है। इस ऑडियो में उन्होंने विशेष तौर पर तबलीगी जमात से जुड़े लोगों से कोरोना वायरस के इलाज में प्रशासन की मदद करने की अपील की है।

रोकठोक लेखानी रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना साद ने एक ऑडियो संदेश अपने फॉलोअर्स के लिए जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने खासतौर से तबलीगी जमातियों से यह कहा है कि किसी भी बीमारी का इलाज बहुत जरूरी है। इसमें वह जहां कहीं भी मौजूद हों, सरकार का पूरा सहयोग करें। उन्हें इलाज के लिए सरकार के प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा से जुड़े लोग, जहां कहीं भी ले जाते हैं, वहां जाएं और उनका पूरा सहयोग करें।

Read More मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने दावा किया कि वह 'रोडसाइड स्कैम' की कोशिश से बच गए, गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी दी

उन्होंने कहा कि हर अच्छे और बुरे हालात का मालिक उपर वाला है। दुनिया पर हर हालात अल्लाह के हुक्म से आते हैं। उन्होंने कहा कि हर हालात के आने का ताल्लुक इंसान के आमाल (कर्म) से है। जैसे हमारे कर्म होंगे, वैसे ही हालात आएंगे। उन्होंने कहा कि सारा आलम एक बवा (महामारी) का शिकार है। यह बात यकीन है कि यह महामारी हमारे बिगड़े हुए कर्मों की सूरत है। जब इंसान अपने बनाने वाले से दूर हो जाता है, तो बनाने वाला उसे अपने करीब लाने के लिए ऐसे हालात लाता है। इसके साथ उन्होंने लोगों से सरकार का सहयोग करने के लिए कहा है।

Read More मुंबई में एनआरआई के लॉकर से 82 लाख के सोने के गहने गायब, बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

इससे पहले भी मौलाना साद का एक पुराना ऑडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था जिसमें वह मैसेज देते हैं कि जनता और सरकार को एक दूसरे पर यकीन रखना चाहिए। तभी वह मुल्क तरक्की करता है। ऑडियो संदेश में मौलाना साद ने लोगों को यह नसीहत भी दी कि वे जरूरतमंदों की अपनी हैसियत के मुताबिक मदद करें। कोई भी पड़ोसी भूखा ना सोए। आपसी भाईचारा और हमदर्दी से एक दूसरे के साथ पेश आएं।

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर

Tags: