इल्म फाउंडेशन द्वारा छात्रों को दिए गए कानून के पाठ

इल्म फाउंडेशन द्वारा छात्रों को दिए गए कानून के पाठ

मुंबई (प्रतिनिधि) – द इन्सपायरींग लर्निंग माइंडसेट (ILM) द्वारा देश में कानून के बारे में मुंबई के स्कूली छात्रों में जागरूकता पैदा की गई। 2016 में स्थापित, एल्म फाउंडेशन ने छोटे बच्चों को देश के कानून की जानकारी और छात्रो के अधिकारों के बारे में शिक्षित करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

Read More मुंबई : फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ करने की मनपा की मुहिम

देश के प्रत्येक नागरिक को यह जानने की जरूरत है कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार क्या हैं। इस सूत्र को पकड़कर, हम बच्चों में मुफ्त शिक्षा के अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं, ऐसे फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा। भारत सरकार ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की है। इस कानून का बच्चों को क्या लाभ पहुंचा सकता है यह छात्रों को बताया गया. श्री. काले ने कहा कि आने वाले महीनों में एल्म फाउंडेशन मुंबई के विभिन्न स्कूलों में जाकर इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा.

Read More मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा

Read More मुंबई: महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया

कानून जैसे विषयों में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए फाउंडेशन की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता और एक ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनानें में रुचिरा नेगी, आरिफ मोहम्मद, सलमान खान,अखताब शेख, सुहैल शेकासन,जुनैद ठानगे, आफरीन शेख,आफताब खान, सुहैल अयूब शेकासन, सना शेख, मुस्कान तालक और आमिर शाह ने कड़ी मेहनत की

Read More मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान

Tags: