छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी तारिक परवीन को मुंबई क्राइम ब्रांच की शाखा ने गिरफ्तार किया

छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी तारिक परवीन को मुंबई क्राइम ब्रांच की शाखा ने गिरफ्तार किया

छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी तारिक परवीन को मुंबई क्राइम ब्रांच की शाखा ने गिरफ्तार किया है. परवीन पिछले कुछ सालों से एजाज लकड़ावाला के लिए काम कर रहा था. वही उन्हें टारगेट ढूंढने और एक्सटॉर्शन के लिए टारगेट की डिटेल्स देने में मदद करता था. मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (AEC) ने यह जानकारी दी. परवीन को दक्षिण मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुक्त संतोष रस्तोगी ने बताया, ‘एमआरए मार्ग पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद रविवार को परवीन की गिरफ्तारी हुई. एक कारोबारी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.’

Read More मुंबई: ऑटो टैक्सी चालकों की अब होगी भाषा जांच महाराष्ट्र सरकार का आदेश

उन्होंने बताया, ‘पुलिस ने एफआईआर में दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी एजाज लकड़वाला और सलीम फर्नीचरवाला उर्फ सलीम महाराज के नाम को भी आरोपी के रूप में शामिल किया है. लकड़वाला और फर्नीचरवाला पहले से हमारे हिरासत में है.’

Read More मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला पेड़ पर अटकी, टहनियों से लटकने का वीडियो आया साम

मुंबई में 50 वर्षीय लकड़वाला के खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं. बिहार की राजधानी पटना से लकड़वाला को 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक भायखला के रहने वाले एक बिल्डर ने पिछले साल शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि लकड़वाला उससे जबरन पैसे मांग रहा है.

Read More कल्याण में बच्चों ने Shadu Clay से बनाए Eco-Friendly गणेश, Ganeshotsav से पहले दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tags: