‘तिपहिया’ सरकार सही से काम कर रही है: उद्धव ठाकरे

‘तिपहिया’ सरकार सही से काम कर रही है: उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनका त्रिदलीय सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की सरकार सही से चला रहा है। ठाकरे का बयान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को ‘तिपहिया सरकार’ कहा था। भाजपा नेता ने शिवसेना की उसके वैचारिक विरोधी रहे कांग्रेस तथा राकांपा के साथ सरकार की तुलना हाल ही में तिपहिया ऑटो रिक्शा से की थी और इसकी स्थिरता को लेकर संशय जताया था।

ठाकरे ने कहा कि हमारी आलोचना हुई कि हमारी सरकार तिपहिया वाहन की तरह है। कोई बात नहीं। हमारी सरकार तिपहिया वाहन है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सही से चल रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय उसका संतुलन महत्वपूर्ण होता है, फिर चाहे दोपहिया वाहन हो या तिपहिया हो। धचके तो चार पहिया वाहन में भी लगते हैं।

Read More  मुंबई: गणेश आगमन के दौरान भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

मुख्यमंत्री दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एनसीपीए में 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने के बजाय जीवन भर का मिशन बनाया जाना चाहिए।

Read More मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा