प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर ‘इंदिरा इज बैक’ का नारा हुआ बुलंद

प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर ‘इंदिरा इज बैक’ का नारा हुआ बुलंद

कांग्रेस में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की चल रही कवायद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर ‘इंदिरा इज बैक’ का नारा बुलंद हुआ है। इस नारे के सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के भीतर ही गांधी परिवार को लेकर दो धाराएं चल पड़ी हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद पार्टी की कमान सोनिया गांधी संभाले हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी को महासचिव के साथ पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया है और वह उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रियता हैं।

Read More मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड

प्रियंका गांधी का रविवार 12 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के समाचार पत्रों में कांग्रेसजनों की ओर से बड़े-बड़े इश्तिहार जारी किए गए हैं। इन इश्तिहारों में ‘इंदिरा इज बैक’ का नारा बुलंद किया गया है। साथ ही इंदिरा गांधी के साथ प्रियंका की तस्वीर लगाई गई है।

Read More लालबाग गणेश गली के ‘मुंबईचा राजा’ की झांकी में दिखेगी महाराष्ट्र की संत परंपरा, ‘वैष्णवांची वारी’ होगी थीम

इन तस्वीरों के जरिए इंदिरा गांधी का रूप प्रियंका में दिखाने की कोशिश नजर आती है। इंदिरा गांधी की श्वेत-श्याम तस्वीर तो प्रियंका की रंगीन तस्वीर है। साथ ही लिखा है, ‘वही दूरदर्शिता, वही निष्ठा, वही इच्छाशक्ति, सभी धर्मो और समाज को एक साथ विकास की दिशा में लाने का जज्बा’।

Read More नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी

कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा इस बारे में कहती हैं, “प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जारी विज्ञापन में राजनीति नहीं खोजी जानी चाहिए। प्रियंका जी की कार्यशैली और उनके तौर-तरीके में इंदिरा गांधी की छवि झलकती है। भावनात्मक तौर पर कार्यकर्ताओं को प्रिंयका में इंदिरा नजर आती हैं। उसी भाव को कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से व्यक्त किया है।”

Read More नवी मुंबई में होटल में पार्किंग को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की मौत

Tags: