ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर किया हमला, दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें दागी

ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर किया हमला, दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें दागी

Iran Attacks at US Military Base : अमेरिका (America) के ड्रोन हमले (Drone Attack) में मारे गए ईरान (Iran) के जनरल कासिम सुलेमानी (General Qasem Soleimani) की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस (American Military Base) पर मिसाइल से हमला (Missile Attack) बोल दिया है. ईरान ने बुधवार को इराक में अमेरिका के अल-असद एयरबेस (Al-Asad Air Base) पर कई रॉकेट दागे हैं. पेंटागन ने बताया है कि ईरान ने एयरबेस पर एक दर्जन से अधिक मिसाइलें दागी हैं.

बता दें कि इस एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं भी तैनात हैं. हालांकि अभी तक अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को इस हमले से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि अमेरिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी नागरिक उड़ानों को खाड़ी के साथ इराक और ईरान में प्रतिबंधित कर दिया है.

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

बताया जा रहा है कि ईरान ने अबरिल और अल असद सैन्य बेस पर मिसाइलों से हमला बोला है. ये मिसाइलें सतह से सतह पर मार करती हैं. इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और अमेरिकी सैनिक को जवाबी कार्रवाई न करने की चेतावनी भी दी है. अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान की ओर से मिसाइलों के जरिए सैनिकों के ट्रेनिंग बेस पर हमला किया गया है. ईरान के एक टीवी चैनल के मुताबिक, ईरान ने जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया है.

Read More मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा