JNU : मुंबई-पुणे में प्रदर्शन, शरद पवार ने बताया सुनियोजित हमला

JNU : मुंबई-पुणे में प्रदर्शन, शरद पवार ने बताया सुनियोजित हमला

मुंबई और पुणे में सैकड़ों लोगों ने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार शाम छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमलों की सोमवार को निंदा करते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। गेटवे ऑफ इंडिया, पवई स्थित आईआईटी-बंबई परिसर के पास आधी रात को ही बिना किसी पूर्व योजना के प्रदर्शन शुरू हो गए। वहीं पुणे में एफटीआईआई परिसर में प्रदर्शन किए गए। लोग तिरंगा, मोमबत्ती, जेएनयू छात्रों के समर्थन में हाथ से लिखे बैनर और पोस्टर लिए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के कई नेताओं ने सोमवार को यहां जेएनयू छात्रों और शिक्षकों पर हमले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए कहा कि छात्रों और शिक्षकों पर कायराना हमला किया गया। पवार ने कहा, मैं इस अलोकतांत्रिक तरीके की तोडफ़ोड़ और हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं।

Read More मुंबई: कैडिला केस में एफडीए को झटका हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

लोकतांत्रिक मूल्यों और विचारों को दबाने के लिए हिंसा का उपयोग कभी सफल नहीं होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने जेएनयू में एबीवीपी के गुंडों द्वारा की गई बर्बरता की कड़ी निंदा की। थोरात ने कहा, यह सरासर गुंडागर्दी है। वे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। मैं मांग करता हूं कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

शिवसेना नेता और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ की गई बर्बरता और हिंसा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, चाहे जामिया हो या जेएनयू, छात्रों से बर्बरता नहीं होनी चाहिए। उन्हें रहने दीजिए। इन गुंडों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। एक कार्यकर्ता पीएस प्रसाद ने कहा कि छात्र संगठनों और एनजीओ ने सोमवार को मुंबई यूनिवर्सिटी और दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक के अलावा अन्य कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में और भी विरोध प्रदर्शनों की योजना बनाई है।

Read More मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा