SC ने ठाणे में मेट्रो परियोजना के लिये वृक्षों की कटाई से महाराष्ट्र सरकार को रोका

SC ने ठाणे में मेट्रो परियोजना के लिये वृक्षों की कटाई से महाराष्ट्र सरकार को रोका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुंबई में मेट्रो निर्माण परियोजनाओं के लिये वृक्षों की कटाई करने से महाराष्ट्र सरकार और उसके प्राधिकारियों को दो सप्ताह के लिये रोक दिया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मेट्रो की चौथी लाइन परियोजना के लिये वृक्षों की कटाई के मामले में दो सप्ताह तक यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया।

पीठ ने ठाणे में मुंबई मेट्रो परियोजना के लिये वृक्षों की कटाई के बारे में कार्यकर्ता रोहित जोशी के वकील को अपनी याचिका में संशोधन करने का निर्देश दिया और कहा, ‘आज से दो सप्ताह के लिये वृक्षों की कटाई करने पर संबंधित प्राधिकारियों पर रोक रहेगी।’

Read More मुंबई:  एक्शन मोड में BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े, तीन घंटे चलीं पैदल, मुंबई में 320 KM फुटपाथ होगा साफ

शीर्ष अदालत ने इसके साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण और राज्य सरकार को नोटिस जारी किये और उन्हें दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जोशी ने बृहन्न मुंबई नगर निगम के वृक्ष प्राधिकरण द्वारा वृक्ष्र काटने की अनुमति देने के फैसले को बरकरार रखने वाले बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है।

Read More छत्रपति संभाजीनगर : रासायनिक कचरे के अवैध डंपिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य सरगना यूपी से गिरफ्तार

पुराने शहर के इलाके में न्यू ठाणे मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी और यह वडाला-कासरवडावली मेट्रो को दो स्थानों-न्यू ठाणे स्टेशन और डोंगरीपाड़ा से जोड़ेगी।

Read More नवी मुंबई : 3 साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप; मासूम ने दादी को सुनाई आपबीती

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी